logo

Kitchen Vastu Tips: खाना बनाने से पहले करें ये काम, घर में आएगी बरकत..

 

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। वास्तु के अनुसार उपाय करने से ही छोटी-बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हर चीज के लिए वास्तु नियम होते हैं, उसी तरह किचन के लिए भी कुछ वास्तु टिप्स हैं। पूरे घर में किचन एक ऐसी जगह होती है, जो बेहद जरूरी होती है। व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का मुख्य आधार घर की रसोई होती है। यदि रसोई घर गलत दिशा में हो और खाना बनाया गया हो तो खाने वाले प्रत्येक सदस्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप मानसिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं।

c

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में जितनी साफ-सफाई की जरूरत होती है, उतनी ही सही वास्तु की भी जरूरत होती है। इसलिए आज मैं घर की महिलाओं के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स लेकर आया हूं। अगर खाना बनाने से पहले इन टिप्स का पालन किया जाए तो घर के सदस्य स्वस्थ रहते हैं और घर में सुख-समृद्धि भी आती है। तो आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में।

- पानी और गैस चूल्हे को एक-दूसरे के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष होता है।

- खाना बनाना हमेशा नहाने के बाद ही करना चाहिए. बिना नहाए खाना बनाना शुभ नहीं माना जाता है।

- जब भी रोटी बनाएं तो हमेशा पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।

c

- महिलाओं को खाना बनाते समय कभी गुस्सा नहीं करना चाहिए महिलाओं को हमेशा शांत मन और प्रसन्न मन से खाना बनाना चाहिए.

- खाना बनाने के बाद किचन की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए, इससे अन्नपूर्णा की महक किचन में बनी रहेगी.

- सबसे जरूरी बात यह है कि किचन में कभी भी गंदे बर्तन नहीं रखने चाहिए और कभी भी गंदे किचन में खाना नहीं बनाना चाहिए।

PC Social media