logo

Monsoon Skin Care: मानसून के दौरान चमकदार और फ्रेश स्किन पाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

 

PC: BeBeautiful

मॉनसून की दस्तक के बाद देश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।  कई जगहों पर अभी भी बाढ़ की स्थिति से लोग परेशान हैं।  धीमी बारिश सभी को पसंद होती है, लेकिन दिन-रात भारी बारिश लोगों को असहज कर देती है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना और खुद को संक्रमण से बचाना बहुत जरूरी है। इस मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है।

दरअसल, मानसून के दौरान नमी की कमी से त्वचा रूखी और शुष्क हो जाती है। इससे इस मौसम में चेहरे पर कील-मुंहासे की समस्या हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में भी आपकी त्वचा बेदाग बनी रहे तो आपको कुछ देसी टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं मानसून के दौरान त्वचा की देखभाल करने का सही तरीका।

O

PC: PureSense

मानसून के दौरान अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए याद रखें कि सबसे पहले आपका चेहरा साफ होना चाहिए। बाहर आने के बाद अपना चेहरा फेसवॉश से धोएं। अपना चेहरा दिन में दो बार धोएं। इससे आपके चेहरे को नमी मिलेगी। आप चाहें तो नीम फेस वॉश, ग्रीन टी फेस वॉश और टी ट्री फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मानसून के दौरान अपने चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है। गुलाब जल का उपयोग टोनर के रूप में भी किया जाता है। मॉनसून के दौरान अपने चेहरे पर कोई भी क्रीम न लगाएं, इसकी जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

O

PC: Nature 4 Nature

मॉनसून के दौरान त्वचा पर अतिरिक्त तेल जमा होने लगता है. आपको इसे रोकना होगा. अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो पाउडर का प्रयोग करें। ऐसा न करने पर अतिरिक्त तेल के कारण त्वचा पर दाने हो सकते हैं, जो देखने में ख़राब लगते हैं।