logo

Morning Routine: क्या आप जानते हैं, सुबह की इन आदतों की वजह से बढ़ रहा है मोटापा? आज से ही करें बंद

 

खान-पान की गलत आदतों और अन्य आदतों के कारण आपका वजन बढ़ता है। असल में वजन बढ़ने की यह समस्या दिवाली के बाद और भी बढ़ जाती है। क्‍योंकि सर्दियों में हम बहुत ज्‍यादा फास्‍ट फूड खाते हैं। इससे हमारे वजन पर असर पड़ता है।इसके साथ ही हम सुबह उठते समय कई गलतियां भी करते हैं। वजन बढ़ने का कारण बनती हैं ये गलतियां आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये गलतियां।

मोटापा कम करने के लिए रोज रात करें ये 3 काम - tips for weight loss - AajTak

बहुत से लोग गलती करते हैं जैसे अलार्म बजने के बाद भी सुबह नहीं उठना और देर तक जागना, सुबह सबसे पहले कॉफी या चाय पीना, नाश्ता छोड़ देना। सुबह की ये आदतें आपका वजन बढ़ा सकती हैं, साथ ही आपके दिन को तनावपूर्ण बना सकती हैं। अतः निम्नलिखित गलतियों से बचना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। बहुत कम सोने और बहुत अधिक सोने से भी वजन बढ़ सकता है। यदि आप बहुत देर तक सोते हैं, तो आप देर से नाश्ता करेंगे, जो आगे चलकर आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है।

मोटापा पर निबंध – Obesity Essay in Hindi for Students - Motapa par Nibandh

शरीर में हर जैविक क्रिया के लिए पानी आवश्यक है। आपके कोलन से कचरे को फ्लश करने से लेकर बेहतर मेटाबोलिज्म तक, यह शरीर को अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करें और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं।