logo

Nail Care Tips: नाखूनों को लंबा करने के लिए अपनाएं 5 बेहतरीन टिप्स...

 

लंबे नाखून कैसे बढ़ाएं प्राकृतिक रूप से लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं लेकिन अगर नाखून बेजान, टूटे और कमजोर हों तो हाथों की खूबसूरती कम होने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून लंबे और खूबसूरत दिखें तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने नाखूनों को लंबा कर सकती हैं, इसके अलावा आपके नाखून भी चमकदार और मजबूत होंगे।

cc

1. नींबू और जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच नींबू के रस में 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। फिर इसे मध्यम गर्म करें। अब इस मिश्रण में अपने नाखूनों को डुबोएं। इसके अलावा अगर आपके पास जैतून का तेल नहीं है तो आप नींबू का एक टुकड़ा लेकर उसे नाखूनों पर रगड़ सकते हैं और फिर धोकर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।
 
2. टमाटर- आधा कटोरी टमाटर का रस लें और उसमें 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण में अपने नाखूनों को कम से कम 15 मिनट तक डुबोकर रखें।
 
3. नारियल का तेल - रात को सोने से पहले नारियल तेल और जैतून के तेल को गर्म कर लें। फिर इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद हाथ धोकर ग्लव्स पहन लें।

4. संतरे के छिलके - संतरे के रस को एक कटोरी में अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर इस जूस में अपने नाखूनों को 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें और हाथों पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

c
 
5. लहसुन - लहसुन की एक कली लें। फिर इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक रगड़ें। स्क्रब करने के बाद हाथ धोएं और मॉइश्चराइजर लगाएं।

PC Social media