logo

Nails Art Tips: घर पर करना चाहते हैं नेल आर्ट, करें इन चीजों का इस्तेमाल, बिना खर्च के खूबसूरत हो जाएंगे नाखून..

 

ईयरबड्स का इस्तेमाल करें: आमतौर पर ईयरबड्स का इस्तेमाल कान की सफाई के लिए किया जाता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। फिर ईयरबड्स का इस्तेमाल करके अलग-अलग कलर के नेल पेंट से नेल पर डॉट्स लगाकर फ्लावर डिजाइन बनाएं या टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बनाएं। इससे आपके नेल्स बेहद खूबसूरत लगेंगे।

c

टूथपिक की लें मदद: आप टूथपिक की मदद से भी खूबसूरत नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आधे नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। फिर टूथपिक के पीछे से दूसरे कलर के नेल पेंट की दो डॉट्स लगाएं। इसके बाद टूथपिक के सामने वाले हिस्से से प्वाइंट के नीचे कर्व बनाकर स्माइली फेस बनाएं। यह नेल आर्ट आपके नाखूनों को खूबसूरत बनाने में भी मदद करेगा।

टेढ़ी-मेढ़ी हेयर पिन ट्राई करें: आप हेयर पिन से घर पर भी आसानी से नेल आर्ट बना सकती हैं। इसके लिए अपने पसंदीदा नेल पेंट से नाखूनों को कलर करें। इसके बाद एक टेढ़ी-मेढ़ी हेयर पिन लें और इसे किसी दूसरे कलर के नेल पेंट में डुबोकर किसी भी पैटर्न में नाखूनों पर लगाएं। आपका नेल आर्ट न सिर्फ खूबसूरत लगेगा बल्कि काफी प्रोफेशनल भी लगेगा।

tt

पेन रिफिल से बनाएं नेल आर्ट: आप पेन रिफिल से भी खूबसूरत नेल आर्ट बना सकती हैं। इसके लिए नाखूनों पर ब्लैक या किसी और कलर का नेल पेंट लगाएं। इसके बाद लाल, सफेद या कोई भी कॉम्बिनेशन कलर का नेल पेंट लें और इसे पेन के रिफिल वाले सिरे पर लगाएं और अपना मनपसंद नेल आर्ट बनाएं।

PC Social media