National Technology Day 2023: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई को क्यों मनाया जाता है, जाने यहां...
May 11, 2023, 15:15 IST

National Technology Day 2023: 11 मई 1998 भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है। देश को बड़ी सफलता मिली है। इस सफलता का संबंध भारतीय सेना से था। दरअसल हम यहां पोखरण-2 परीक्षण की बात कर रहे हैं।
भारत ने पोखरण-2 परीक्षण के लिए पांच परमाणु विस्फोट किए। इस परमाणु परीक्षण का कोड नाम शक्ति-1 परमाणु मिसाइल था। देश की इस सफलता का जश्न मनाने के लिए हर साल प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के साथ एक विशेष उपलब्धि के लिए भी जाना जाता है। 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया था। वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की इन जबरदस्त उपलब्धियों के आधार पर अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस घोषित किया।
Image credit: social media