logo

Night Craving: क्या आप भी आधी रात के बाद किचन का चक्कर लगाते हैं? जानें, किन कारणों से होती है नाइट क्रेविंग

 

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें आधी रात को भूख लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको आधी रात को भूख क्यों लगती है? इसके पीछे मूल कारण क्या है। यदि आप दिन में पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं, तो संभावना है कि आपको आधी रात को भूख भी लग सकती है।

Nutritionist Nmami Agarwal Shares 3 Easy Tips To Prevent Late Night  Snacking | HerZindagi
इस समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। सुबह का नाश्ता पौष्टिक और रात को हल्का भोजन करना जरूरी है। अगर इन बातों का नियमित रूप से पालन किया जाए तो इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। भूख के कारण व्यक्ति की नींद भी खराब हो जाती है।

Night Binges? Blame the 4 Hormones of the Apocalypse – Cleveland Clinic

कई लोगों को रात में तनाव महसूस होता है और इससे छुटकारा पाने के लिए वे रात में खाना शुरू कर देते हैं। खाना खाने से उन्हें रात में तनाव में कमी महसूस होती है। कुछ शोधों से पता चला है कि देर रात नाश्ता करना तनाव से जुड़ा है। अगर किसी को आधी रात में भूख लगती है तो आप चिप्स खाने के बजाय गुड़ कुकीज, पीनट बटर, शुगर फ्री डार्क चॉकलेट और फ्रूट योगर्ट और सेब खा सकते हैं. सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह नींबू के रस का सेवन करना चाहिए।