शनिवार के दिन इन तीन जीवों का नजर आना होता है बहुत ही शुभ, जान लें आप
![](https://fashionnewsera.com/static/c1e/client/90603/uploaded/c92284443177c755c15862ccaf86a4e1.jpg)
इंटरनेट डेस्क। कल शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोगों द्वारा विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। आज हम आपको तीन जीवों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका शनिवार के दिन दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
इस दिन काला कुत्ता नजर आना शुभ माना जाता है। काला कुत्ता नजर आने पर आप उसे तेल लगी रोटी जरूर खिलाएं। इससे केतु दोष से आपको निजात मिलने के साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।
वहीं शनिवार के दिन काली गाय दिखना भी बहुत ही शुभ होता है। इसके नजर आने का मतलब है कि आपको अब प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। शनिवार के दिन काले कौवे का नजर आना बहुत ही शुभ होता है। ये शनि देव के कई वाहनों में से एक भी है। इसके नजर आने से आपको आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
PC: amarujala