logo

Papaya Bad Combination: गलती से भी पपीते के साथ न खाएं ये 5 चीजें, खाएंगे तो पछताएंगे

 

पपीता बैड कॉम्बिनेशन: फल खाना किसे पसंद नहीं होता? फल खाने से न केवल हमारे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। लेकिन कुछ लोग फलों के साथ अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करते हैं। वे इस बात से अनजान होते हैं कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिन्हें अगर दूसरे खाद्य पदार्थों के साथ लिया जाए तो वे बहुत हानिकारक हो सकते हैं।

cx

ऐसा ही एक फल है पपीता, जिसे कुछ चीजों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। पपीता हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इससे पेट स्वस्थ रहता है, त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा भी कई फायदे हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन फूड्स के बारे में जिनके साथ आपको कभी भी पपीता नहीं खाना चाहिए।

संतरा: संतरे का जूस बहुत फायदेमंद होता है। संतरा खाना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आपको कभी भी पपीता और संतरा एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से डायरिया, कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है।

करेला: पपीता खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है. लेकिन करेला इसके विपरीत करता है, यह शरीर से पानी को सोख लेता है। इसीलिए पपीता और करेला एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं।

नींबू: पपीते की चाट बनाना आजकल काफी पॉपुलर हो गया है. लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू भी मिलाते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दही: पपीते के साथ दही बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि पपीता गर्म होता है जबकि दही ठंडा होता है। यही वजह है कि दोनों का एक साथ सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि पपीता और दही को कुछ घंटों के अंतर से खाया जा सकता है।

cx

दूध: दूध से शरीर को कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। लेकिन अगर आप पपीते के साथ दूध पीना शुरू करते हैं तो आपको कब्ज और डायरिया हो सकता है। पेट में मरोड़ की समस्या भी देखने को मिलती है। (PC. Social media)