logo

Recipe of the Day: अनार का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जान लें आप

 

इंटरनेट डेस्क। अनार हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इस फल का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और के और पोटेशियम जैसे मिनरल मिलते हैं। वहीं  फाइबर भी अनार के दानों में मिलता है।

आज हम आपको अनार के दोनों का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अनार का रस ब्लड प्रेशर कम करने, एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और आपके पूरे हार्ट फंक्शन में सुधार करने में बहुत ही उपयोगी है।

वहीं इसमें फायद होने के कारण ये पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी लाभकारी होता है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में बहुत ही उपयोगी है। अनार का रस रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी बहुत ही लाभकारी होता है।