logo

Shani Nakshatra Parivartan: शनि का राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ।

 

शनि नक्षत्र परिवर्तन  ज्योतिष के अनुसार शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। 24 नवंबर (शुक्रवार) को छायापुत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शतभिषा 27 नक्षत्रों में से 24वाँ नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु और कुंभ हैं। कर्मफलदाता के शतभिषा नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को अपार सफलता मिल सकती है।
 
शनि कब करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश?

24 नवंबर को दोपहर 03.04 बजे शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जहां यह 6 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.55 बजे तक रहेगा.
 
मेष- इस राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूरी होंगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नए साल में आर्थिक स्थिति के अनुसार बैंक बैलेंस बढ़ेगा। योग्यता के बल पर आपको नई सफलता मिलेगी। शत्रु आपके सामने मौन रहेंगे।
 
मिथुन - इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप समय का सदुपयोग कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। नई जानकारी मिलेगी.
 
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ सुखद रहेगी. शनि आपको शक्ति देगा. आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। प्रोफेशनल्स को आशातीत सफलता मिलेगी।