logo

Smooth Skin: बेहद मुलायम और चमकती त्वचा चाहते हैं? ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल..

 

नारियल तेल फेस मास्क कैसे बनाएं: नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही नारियल का तेल त्वचा के रूखेपन को कम करने में भी मदद करता है। इस फेस मास्क को कॉफी की मदद से तैयार किया जाता है।

cx

नारियल तेल का फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच कॉफी पिसी हुई
एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल

नारियल तेल का फेस मास्क कैसे बनाएं?
नारियल तेल का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल लें।
फिर इस तेल को थोड़ा गर्म करके एक छोटी कटोरी में डाल लें।
इसके बाद आप इसमें कॉफी ग्राउंड्स डाल दें।
फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आपका नारियल तेल का फेस मास्क तैयार है।

cx

नारियल तेल फेस मास्क का उपयोग कैसे करें?
नारियल तेल का फेस मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें।
फिर तैयार मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
इसके बाद चेहरे पर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
फिर इसे करीब 5-10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद अपने चेहरे को धोकर साफ कर लें। (PC. Social media)