Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय और भारत पर कितना पड़ेगा असर

ग्रहण एक खगोलीय घटना है। साथ ही हमारे हिन्दू समाज में ग्रहण को लेकर कुछ नीतियाँ भी बनाई गई हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा। वहीं, साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, 2023, रविवार को दिखाई देगा। गौरतलब है कि साल 2023 में कुल चार ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। इस ग्रहण को आप दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से देख सकते हैं।
ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 01 बजकर 00 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। जिसे एशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकता है
जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01:06 बजे से शुरू होगा और दोपहर 02:22 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल लागू रहेगा। जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।