logo

Teen Acne Treatment: टीनएज में हार्मोनल एक्ने से रहते हैं परेशान तो खाएं ये चीजें

 

कई लोग किशोरावस्था में मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। गंदगी, प्रदूषण, अतिरिक्त तेल, मृत त्वचा और बैक्टीरिया त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे पिंपल्स हो जाते हैं। इनमें कई बार बहुत दर्द भी होता है। कई लोग इनके कारण होने वाले लालपन से भी परेशान रहते हैं। कुछ लोग मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं। यह लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप भी कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करेगा।

Acne in Teenagers | Short Hills Dermatology
शकरकंद विटामिन ए से भरपूर होता है। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन ब्रेकआउट और छिद्रों को बंद होने से रोकता है। यह आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

How Long Do Acne Treatments Take? - Premier Dermatology Atlanta

नींबू का इस्तेमाल कई तरह के फेस पैक बनाने में किया जाता है। यह त्वचा को टाइट करने और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। नेचुरल ग्लो के लिए आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर सुबह पीएं। आप इसकी कुछ बूंदों को सलाद में भी मिला सकते हैं।