logo

Thirst At Mid Night: आधी रात को सूख जाता है गला और लगती है तेज प्यास? ये है आपकी समस्या का राज

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर इंसान को रोजाना 7 से 8 घंटे सोना चाहिए, लेकिन कई बार आधी रात को प्यास बहुत तेज लगती है, जिससे व्यक्ति की नींद खराब हो जाती है। बहुत से लोग आजकल इस समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करते हैं कि इसके पीछे की मुख्य वजह क्या हो सकती है।

it is important to drink more water during winters - सावधान: सर्दियों में  प्यास का सिग्नल देना भूल जाता है हमारा शरीर

आप किसी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से पूछेंगे तो वो आपको बताएंगे कि एक वयस्क को हर दिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप दिन में इससे कम पानी पीते हैं तो शरीर डिहाइड्रेशन का संकेत देगा। इसके लिए थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी का सेवन करना चाहिए। भारत में चाय और कॉफी के दीवानों की कमी नहीं है, लेकिन यह सेहत पर भारी पड़ सकता है। चूंकि इन पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है, जो रात के समय परेशान करने वाला होता है। कैफीन से बार-बार पेशाब आता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है

क्या बार-बार प्यास लगना हो सकता है गंभीर बीमारियों की ओर इशारा? जानें क्या  कहते हैं डॉक्टर - Excessive Thirst Could Be Sign Of Many Diseases - Amar  Ujala Hindi News Live

स्वस्थ रहने के लिए पूरे दिन में सिर्फ 5 ग्राम नमक का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा सेवन करते हैं तो निश्चित रूप से शरीर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। नमक में सोडियम होता है जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है इसलिए रात में अक्सर तेज प्यास लगती है। अगर आप अपने गले को रात के बीच में सूखने से बचाना चाहते हैं तो आपको ऊपर दिए गए कारकों पर ध्यान देना होगा।