logo

ये है कश्मीर की सबसे खूबसूरत और घूमने लायक जगह, पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है ये जगह

 

धरती पर स्वर्ग के नाम से लोकप्रिय जगह कश्मीर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। कश्मीर खूबसूरत घाटियों और बर्फ से ढकी हुई एक मनमोहक जगह है। बता दे कि कश्मीर में अमरनाथ और वैष्णो देवी  जैसे सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थलों आए हुए हैं जिनकी वजह से कश्मीर में हर साल हजारों प्रवासी घूमने आते है।  आपको इस आर्टिकल में कश्मीर में घूमने वाली कुछ मनमोहक जगहों के बारे में बताने वाले है।

H
लेह लद्दाख:

अगर आप कश्मीर घूमने आए हैं और लेह लद्दाख नहीं आए तो आपके कश्मीर की यात्रा अधूरी है। खूबसूरत पर्वतों और बर्फ से ढकी यह जगह प्रवासियों के लिए एकदम सुरक्षित जगह है। लेह लद्दाख में आप ज़ांस्कर घाटी, पैंगोंग त्सो झील, यहा के प्रमुख आकर्षण जगहे है। यहां आप ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

Y
वैष्णो माता मंदिर:
त्रिकुटा पहाड़ियों में, कटरा से 15 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता वैष्णो देवी का पवित्र गुफा मंदिर है। माता वैष्णो देवी मंदिर कश्मीर के साथ-साथ पूरे भारत का लोकप्रिय तीर्थ स्थल है।
पुलवामा:
पुलवामा श्रीनगर जिले का एक छोटा सा शहर है। आपको बता दें कि पुलवामा में आप खूबसूरत प्राकृतिक नजरो का लुफ्त उठा सकते हैं। आपको बता देगी पुलवामा में आप सेब के बाग भी देख सकते है।