logo

Travel Tips: मानसून के मौसम में बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, देखें लिस्ट

 

pc: Holidify

अगर आपको मॉनसून में घूमना पसंद है. अगर आप इस सीजन में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप मानसून के मौसम में घूम सकते हैं। 

जहां के बेहतरीन हैंगआउट डेस्टिनेशन के खूबसूरत नज़ारे देखकर आप यकीनन वापस नहीं आना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं अगस्त महीने में घूमने लायक 5 जगहें।

केरल

केरल का मुन्नार हिल स्टेशन सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। अगस्त के महीने में घूमने के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां आपको झरने, बहती नदियां, वन्यजीव अभ्यारण्य और धुंध से ढके खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे।

मुन्नार में ट्रैकिंग और लंबी पैदल यात्रा के लिए कुछ बेहतरीन चाय बागान और रास्ते भी शामिल हैं। आप यहां कार्मेलागिरी एलिफेंट पार्क में हाथी सफारी का आनंद ले सकते हैं और बैक वॉटर में नौकायन का भी आनंद ले सकते हैं।

s

pc: Twitter

जोग फॉल्स

कर्नाटक में जोग फॉल्स देश का सबसे ऊंचा झरना है। यहां पानी करीब 829 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां आप पहाड़ों के बीच बैठकर इस खूबसूरत झरने का मजा ले सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस झरने की आवाज कई किलोमीटर पहले से ही सुनी जा सकती है।

शिलांग

शिलांग एक पूर्वोत्तर शहर है जो मानसून के दौरान एक घूमने-फिरने की जगह है। अगर आपको बारिश और बादल पसंद हैं तो यह जगह मानसून के दौरान घूमने के लिए सबसे अच्छी हो सकती है। तो आप इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

r

pc: MPSTDC || Welcome To MP

मध्य प्रदेश - ओरछा

ओरछा मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। जहां की शाम बहुत खूबसूरत होती है. आप भी इस जगह पर जा सकते हैं। यहां आप जहांगीर महल, राज महल और रामराजा मंदिर देख सकते हैं। रामराजा मंदिर के बारे में किंवदंती है कि यह एकमात्र मंदिर है जहां राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। 400 वर्ष पूर्व राम का राज्याभिषेक यहीं हुआ था।