logo

Travel Tips: जून के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये पर्यटन स्थल, जानिए प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इन पर्यटन स्थलों के बारे में

 

अधिकांश स्कूल और विश्वविद्यालय गर्मी के मौसम में बंद रहते हैं। इन छुट्टियों में आप बच्चों और परिवार के साथ कुछ अद्भुत जगहों पर जा सकते हैं। यहां ऐसे ही कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है। जून में घूमने के लिए ये अच्छी जगहें हैं। यहां यादगार पल बिताएंगे।

cx

गुलमर्ग - गुलमर्ग को आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह स्थान चारों ओर से पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। देवदार के पेड़, हरियाली और घाटियां इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। यहां आप केबल कार की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

लेह - जून में घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां माउंटेन बाइकिंग और मोटरसाइकिल चलाने का मजा ही अलग है। लेह में हेमिस नेशनल पार्क भी है। अगर आप वन्य जीवन में रुचि रखते हैं तो यह जगह आपको पसंद आएगी।

नैनीताल - चीड़ के पेड़ों से घिरा नैनीताल बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आप झीलों और आसपास के पहाड़ों के लुभावने दृश्यों की प्रशंसा कर सकेंगे। आप यहां नैनी झील और टिफिन टॉप जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।

cx

तवांग - तवांग एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां के पवित्र स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती आपको बहुत पसंद आएगी। तवांग मठ, युद्ध स्मारक तवांग और माधुरी झील यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। (PC. Social media)