logo

Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखे पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, होता है बहुत ही शुभ

 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज का महत्व बताया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी से भरे मिट्टी के घड़े का भी वास्तु में अपना महत्व है। इसे रखने को लेकर भी व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया कि पानी से भरा मिट्टी का घड़ा किस दिशा में होना चाहिए। ये वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है।  ये घर में पॉजिटिविटी को भी बनाए रखने में उपयोगी है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या कार्यालय में मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ रहता है।

उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होने की संभावना रहती है। ऐसा करने से वरुण देव का आशीर्वाद परिवार के ऊपर बना रहता है। उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से परिवार के लोगों की सेहत भी अच्छी रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। 

PC: herzindagi