logo

Vastu Tips: घर में भूलकर भी नहीं रखें ये चीजें, बन सकती हैं गरीबी का कारण

 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर चीज के शुभ और अशुभ परिणाम होते हैं। चीजों का सही दिशा में रहने से शुभ परिणाम मिलते हैं। वहीं कुछ चीजों के घर में होने से लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।  

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जिनका घर में होना बहुुत ही अशुभ होता है। इस चीजों के कारण परिवार के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे व दरार वाले बर्तनों का होना शुभ नहीं होता है।

ऐसे बर्तनों में खाना खाने से घर में गरीबी बढ़ती है। परिवार के लोगों पर कर्ज लेने तक की नौबत आ जाती है। इसी कारण आप टूटे या दरार वाले बर्तनों के अलावा टूटी हुई खाट का उपयोग भी घर में नहीं करना चाहिए। ये चीजें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

PC: abplive