logo

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाए घड़ी, झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु के हिसाब से हर चीज का अपना महत्व है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वास्तु के हिसाब से ही काम करना पसंद किया जाता है। आज हम घड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि किस दिशा में घड़ी लगाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इस कारण आपके काम बिगड़ जाते हैं। आपको बता दें कि कि सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं ये गलत दिशा में होने से नकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी लगाना अशुभ होता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इसी कारण इस दिशा में घड़ी लगाने से लोगों को बिजनेस की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

PC: abplive