logo

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाए घड़ी, नहीं तो झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घड़ी का भी अपना महत्व है। घड़ी को लेकर वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है और किस दिशा में इसे लगाना अशुभ माना जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर या ऑफिस में किस दिशा में भूलकर भी घड़ी को नहीं लगाना चाहिए।

इससे घर पर नकारात्मक परिणाम पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी लगाना शुभ नहीं होता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है।

इसी कारण दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाज के ऊपर भी घड़ी लगाने को अशुभ माना जाता है। 

PC:  abplive