logo

Vastu Tips: शुक्रवार को करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

 

इंटरनेट डेस्क। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। उनका वास्तु के हिसाब से भी बहुत ही महत्व हैं। आज हम आपको एक पेड़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी पत्तियां शुभ लाभ देने में सहायक होती हैं।

आज हम आपको अशोक के पेड़ की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सही ढंग से उपयोग करने पर अधार धन-दौलत की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से इस पेड़ की पत्तियों से घर में धन-संपदा बनी रहेगी। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

वास्तु के हिसाब से अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी खुश होती है। शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। आपको ये उपाय जरूर ही कर लेना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। 

PC:  ibc24