logo

Vastu Tips: कबाड़ से लेकर बंद घड़ियों तक, घर में मौजूद ये वस्तुएं देती हैं आर्थिक संकट को न्योता; देखें लिस्ट

 

PC: TV9 Bharatvarsh

वास्तु दोष के कारण परिवार में सुख-शांति नहीं रह पाती, इसका असर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वास्तु दोष हमारी आय, धन आदि पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। घर में कुछ वस्तुएं सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती हैं, इसलिए यदि आपके घर में ऐसी वस्तुएं हैं, तो उन्हें घर से बाहर फेंक देना उचित है।

I

PC: TV9 Bharatvarsh

घर में बिना चाबी वाले ताले या बेकार पड़ी चाबियां न रखें, इससे भी कई परेशानियां पैदा होती हैं। इसके अलावा घर में पुराना पेन, टूटा हुआ टीवी, टूटी घड़ी या लोहा रखने से नकारात्मकता फैलती है। इसके अलावा पुराना कबाड़, लकड़ी आदि तनाव और रुकावट पैदा करते हैं। 

अगर आपके घर में ऐसी चीजें हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें। महत्वपूर्ण बात यह है कि सोते समय कभी भी अपने सिर के पास पानी की बोतल न रखें। इससे मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

O

PC: News24 Hindi

कुछ लोगों को पुराने अखबार इकट्ठा करने की आदत होती है। घर में पुराने अखबार या डायरी रखने से काम में बाधाएं आती हैं। कुछ लोग स्टोर रूम में अनावश्यक वस्तुएं रख देते हैं, जिनका उपयोग नहीं होता। ऐसी वस्तुएं देवी लक्ष्मी को अप्रसन्न करती हैं और घर में आर्थिक परेशानियां पैदा करती हैं।