logo

Vastu Tips: घर में रखें मोर पंख, गरीबी हो जाएगी दूर, बच्चों को भी मिलेगा फायदा

 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक मोर पंख भी एक है। इसे घर में रखने से भगवान श्री कृष्ण के साथ ही साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा परिवार के लोगों पर बतरती है। बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बहुत ही प्रिय था। अगर आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आज ही मोर पंख लाकर रख दें। 

बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में भी मोर पंख रखने से लाभ मिलता है। इससे आपके बच्चों पर मां सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहेगी। मोर विद्या की देवी मां सरस्वती का वाहन है। इसका संबंध धनिष्ठा नक्षत्र से भी है।

ज्योतिष शास्त्र में धनिष्ठा नक्षत्र को अपार धन-दौलत का नक्षत्र माना गया है। इसी कारण घर में मोर पंख रखने से गरीबी दूर हेा जाती है। आपको आज ही ये वास्तु उपाय कर लेना चाहिए। 
 

PC: tv9hindi