logo

Vastu Tips: भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें ये बात, नहीं तो घर में आएगी गरीबी

 

इंटरनेट डेस्क। भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। इसी कारण तो घरों के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। वास्तु शास्त्र में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भी नियम बनाया गया है। लोगों को उसी के हिसाब से प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी प्रतिमा स्थापित करने से घर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। बहुत से लोग गणेश जी की मूर्ति को मुख्य द्वार के बाहर की तरफ लगाने की गलती कर देते हैं। इससे गणपति जी की पीठ घर की तरफ हो जाती है और मुख बाहर की तरफ। ऐसा वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है।  

गणेश जी की पीठ में दरिद्रता होती है, इसी कारण गणेश जी पीठ को कभी भी घर की तरफ नहीं करना चाहिए। ऐसा होने पर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: bhaskar