logo

Vastu Tips: आपकी यह छोटी सी वास्तु गलती बन रही है आर्थिक तंगी, आज ही बदल लें..

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। जिसका अच्छा या बुरा प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु दोष का अक्सर किसी की प्रगति पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी कोई सदस्य बीमार होता है। इतना ही नहीं वास्तु दोष का वैवाहिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानिए घर में कौन से बदलाव वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

v

ज्योतिषी का कहना है कि यदि उत्तर (ईशान) कोने में शौचालय है तो व्यापार में घाटा होने पर कर्ज लेना पड़ सकता है। इस कोने में छत पर पानी की टंकी रखी हो तो यह भार आपको कर्जदार बना सकता है। इस कोण में रखा हुआ खजाना भी आर्थिक संकट की संभावना बनाता है।

cc

यदि उत्तर की दीवार पर किसी भारी वस्तु या पहाड़ आदि के चित्र हों तो अनावश्यक खर्चों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नैऋत्य कोण में पानी का टैंक, स्वीमिंग पूल या कोई लोहे का सामान रखा हो तो कर्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि बाथरूम या शौचालय आग्नेय कोण में बना हो तो भी कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

PC Social media