logo

वास्तु टिप्स: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में बांध दें ये छोटी सी चीज, हो जाएंगे मालामाल

 

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट पर लाल धागा या लाल कपड़ा बांधना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ पर लाल रिबन बांधें। इस धागे या कलावा को बांधते समय धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि, धन-धान्य वृद्धि के लिए जड़ में कलावा बांधना चाहिए।
 
नियमित रूप से दूध दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में रोजाना जल चढ़ाना चाहिए। पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। ऐसा करने से मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा. ऐसा करने से व्यक्ति को शीघ्र उन्नति और प्रगति के साथ-साथ धन लाभ भी होता है।
 
मनी प्लांट को बाहर न रखें

विशेषज्ञों के अनुसार, वास्तु शास्त्र कहता है कि मनी प्लांट को कभी भी ऐसी जगहों पर नहीं रखना चाहिए। बाहर से आने-जाने वालों की नजर मनी प्लांट पर पड़ती है। इसे कोई भी नीची दृष्टि से देख सकता है। इसलिए घर में धन के आगमन के लिए मनी प्लांट को छुपाकर रखना सही और अच्छा होता है।