logo

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए घर के गार्डन में लगा लें ये पेड़

 

इंटरनेट डेस्क। पेड़-पौधे हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोग सज्जा-धज्जा के लिए अपने घरों में पेड़-पौधे लगाना भी पसंद करते हैं। घर में पेड़-पौधे लगाने का  वास्तु शास्त्र से भी संबंध है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के अंदर कमरों में किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे लगाना शुभ नहीं होता है। आप घर में कई प्रकार के पौधे लगा सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर के किस कोण में कौनसा पौधा लगान शुभ रहता है। तुलसी का पेड़ इशान कोण की दिशा में लगाना चाहिए।

शमी का पेड़ दक्षिण दिशा में लगाने से लाभ मिलता है। वहीं मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए घर में लाल गुलहड़ का पेड़ लगाना चाहिए। इन पेड़ों को घर के गार्डन में लगाना शुभ रहता है। इनके कारण घर में धन-संपदा भी बरकरार बनी रहती है।

PC: abplive