logo

Vastu Tips: आपके घर में भी होगा लक्ष्मी का वास? वास्तु के अनुसार बस इन बातों का रखें ध्यान

 

PC: TV9 Bharatvarsh

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है, प्रत्येक दिशा का अपना विशेष स्थान/महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ही चीजों को रखने की दिशा भी तय होती है। इसके साथ ही कहा जाता है कि गलत दिशा में चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इसका बुरा परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि वरुण के साथ-साथ शनि का भी घर की पश्चिमी दिशा पर आधिपत्य होता है। इसलिए यदि पश्चिम दिशा में वास्तु दोष हो तो इसका परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पश्चिम दिशा में क्या रखना शुभ और क्या अशुभ।

किचन - घर के पश्चिम दिशा में किचन नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में किचन बनाने से आर्थिक परेशानी हो सकती है।

I

PC: Jansatta

मुख्य द्वार - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। यदि इस दिशा में द्वार हो तो माना जाता है कि घर में धन नहीं आता है। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं और फिजूलखर्ची बढ़ सकती है।

घर की ढलान - ऐसा माना जाता है कि घर की ढलान पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इसलिए मकान बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पश्चिम दिशा के स्थानों की ऊंचाई अन्य स्थानों से कम होनी चाहिए।

पानी का आउटलेट - वास्तु के अनुसार घर में पानी का आउटलेट पश्चिम दिशा में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए, इससे घर के लोगों में कुछ न कुछ बीमारियां बनी रहती हैं या आपको पुरानी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

पानी की टंकी- घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूमिगत पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने के लिए ऊपरी टैंक को इसी दिशा में रखना चाहिए।