logo

Sawan 2023: सावन में हुई अधिक मास की शुरुआत, अपनी राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान

 

pc: Prabhat Khabar

अधिक मास मंगलवार, 18 जुलाई 2023 को शुरू होगा और बुधवार, 16 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। वर्ष 2023 में अधिक मास का बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। अधिक मास हर तीन साल में आता है।

ऐसा 19 साल बाद हुआ है कि अधिकमास श्रावण में पड़ा है। इससे पहले ऐसा संयोग 2004 में बन चुका है जब अधिक मास सावन माह में पड़ा था।

j
pc: Dainik Bhaskar

अधिक मास 2023: अपनी राशि के अनुसार दान करें

ये तो हम सभी जान चुके हैं कि इस साल सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने का है और इसकी वजह है अधिक मास। अधिकमास को मलमास भी कहा जाता है। इस महीने में तीज-त्योहारों से भी ज्यादा व्रत-उपवास, ध्यान और धार्मिक कार्य किये जाते हैं। अधिकमास हर तीन साल में एक बार आता है।

i

pc: Opoyi Hindi

ऐसी मान्यता है कि अधिक मास में भगवान पुरूषोत्तम का स्मरण कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए दान-पुण्य जैसे कार्य करने चाहिए। इस माह धार्मिक कार्यों का उत्तम आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं इस साल अधिक मास कब तक रहेगा और इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल लाल कपड़ा, केला, अनार, मालपुआ, घी, चांदी, सोना, तांबा, मूंगा और गेहूं।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई चांदी, सोना, सफेद वस्त्र, चीनी, चावल, मालपुआ, मावा, केला, गाय, हीरा, मोती, वाहन।
मिथुन: 21 मई - 20 जून मूंग दाल, केला, सेब, सोना,  छाता, तेल, कांसे के बर्तन, पन्ना, मालपुआ, कंगन, सिन्दूर, साड़ी।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई बर्तन, तेल, सफेद वस्त्र, मोती, चांदी, सोना, गाय, मालपुआ, चीनी, चावल, मावा, एक कड़ाही में दूध।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त तांबा, पीतल, सोना, लाल कपड़ा, चांदी, गेहूं, मसूर दाल, अनार, सेब, माणिक, धार्मिक पुस्तकें।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर केले, सेब, मूंग दाल, सोना, छाता, तेल, पैसा और गौशाला में घास का दान।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर मालपुआ, मावा, चीनी, चावल, केला, सफेद वस्त्र।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर लाल वस्त्र, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा, घी, गेहूं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर पीले रंग के कपड़े, लकड़ी का सामान, घी, तिल, अनाज, चने की दाल, दूध।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी नीला वस्त्र, तेल, औषधि, केला, औजार, लोहा, मौसमी फल। 
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी नीला वस्त्र, तेल, औषधि, केला, औजार, लोहा, मौसमी फल। 
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च पीले रंग के कपड़े, घी, दूध और दूध से बनी मिठाई, शिक्षा से संबंधित वस्तुएं, चने की दाल।