logo

Neeraj Chopra Breaks National Record: टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

 

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंककर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा किया है।  नीरज ने मंगलवार को फिनलैंड में हुए पावो नूरमी खेलों में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। चोपड़ा ने खेल के बीच में यहां 89.30 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान 87.58 मीटर के थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस थ्रो के बल पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।

cc

टोक्यो ओलंपिक में खेलने के बाद और मैदान पर पहली बार खेलने के बाद यह भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का पहला टूर्नामेंट है। इस बीच नीरज का सामना दिग्गज जेवलिन थ्रोअर्स से होने वाला था। इसमें पूर्व चैंपियन जोहान्स वेटर और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं। पीटर्स ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉड में सुधार किया था और डायमंड लीग में 93.07 मीटर भाला फेंका था। 1957 के बाद से नूरमी खेलों को फिनलैंड के सबसे बड़े ट्रैक और फील्ड आयोजनों में से एक कहा जाता है। यह विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट का भी हिस्सा था।

cc
 
नीरज को मिला दूसरा स्थान: 10 महीने बाद नीरज का यह पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 की दुरी तक भला फेंका , जो अब उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर फेंका। नीरज के तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य थे। नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 85.85 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज ने भले ही अपना खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा हो, लेकिन फिनलैंड के ओलिवियर हेलैंडर के बाद दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हेलेंडर ने 89.93 मीटर के साथ टॉप किया है, इससे पहले 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले साल मार्च में पटियाला में नीरज चोपड़ा ने बनाया था। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता है।