logo

ICC 20 World Cup: अफरीदी और दिलशान के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 

खेल डेस्क। आज हम आपको आईसीसी 20 विश्व कप के एक शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। आज हम आपको आईसीसी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैंं।

ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद आफरीदी और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम दर्ज है। ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज आईसीसी 20 विश्व कप में सर्वाधिक पांच-पांच बार खाता नहीं खोल सके हैं। 

शाहिद अफरीदी ने टूर्नामेंट के 34 मैचों की 32 पारियों में 546 रन बनाए हैं। वह पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने  35 मैचों की 34 पारियो में 897 रन बनाए हैं। वह भी अपने विश्व कप कॅरियर में पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं।  उनके अलाव कई बल्लेबाज चार-चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। 

PC:  firstpost