logo

ICC T20 World Cup:12 सालों से नहीं टूटा है ब्रेंडन मैकुलम का ये रिकॉर्ड

 

खेल डेस्क। अगले महीने से क्रिकेट प्रशंसकों को आईसीसी 20 विश्व कप का रोमांच देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट में बीस टीमें खिताब के जंग करेंगी।  आईसीसी 20 विश्व कप में अभी तक कई रिकॉर्ड बन चुके हैं। आज हम आपको एक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 12 साल से नहीं टूटा है।

आप हम आपको इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम क नाम दर्ज है। उन्होंंने 21 सितम्बर 2012 को विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन शतकीय पारी खेल थी। उन्होंने केवल 72 गेंदों पर ये पारी खेली थी। उनका ये रिकॉर्ड आजतक नहीं टूटा है।

वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इस मामले में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 11 सितम्बर 2007 को जोहानसबर्ग में दक्षि अफ्रीका के खिलाफ 75 पर 117 रन बनाए थे। उनका ये रिकॉर्ड बै्रंडम मैकुलम ने तोड़ा था। 

PC: indiatoday