logo

ICC T20 World Cup: विराट कोहली के नाम दर्ज है ये दो बड़े रिकॉर्ड

 

खेल डेस्क। आईपीएल की समाप्ति के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने होने वाला है। 2 से 29 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है।

espncricinfo.

रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं विराट कोहली भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय क्रिकेटर के नाम रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। 

तीसरे क्रम पर बनाए हैं सर्वाधिक रन
विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरे क्रम पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने 2012 से 2022 तक 24 मैचों की 24 पारियों में 1132 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनका औसत 87.07 का रहा है।  इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन दूसरे स्थान पर हैं। केविन पीटरसन ने टी20 विश्व में इस स्थान पर खेलते हुए 13 पारियों में 480 रन बनाए हैं। 

espncricinfo.
सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर का है रिकॉर्ड
आईसीसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर (50 या उससे अधिक रन) बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के नाम ही दर्ज है। वह 14 बार इस प्रकार की बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 9-9 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाकर इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

PC:espncricinfo