logo

IND vs NZ: गिल के खिलाफ DRS नही लेने पर इरफान पठान और साइमन डोल ने दी ये प्रतिक्रिया

 
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। भारत के सलामी बल्लेबाज जब 6 रन पर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल (Ejaz Patel) की गेंद गिल के पेड पर लगी। न्यूजीलैंड टीम ने इस पर DRS नहीं लिया। हालांकि बाद में जब रिप्ले देखा गया तो उसमें साफ था कि गेंद मिडिल स्टंप पर लग रही है।
India
 बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेलएजाज पटेल (Ejaz Patel) इसे देखकर हैरान हो गए और उनके चेहरे पर निराशा दिखी।। मैच की शुरुआत में टिम साउदी (Tim Southee) के खिलाफ गिल ने रिव्यू लिया। इसके बाद अंपायर को अपने फैसले को पलटना पड़ा। इसके बाद गिल ने फिफ्टी जड़ी। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल (Simon Dole) ने कहा न्यूजीलैंड टीम के पास अभी 2 रिव्यू बचे हैं। 
उन्हें ये रिव्यू लेना चाहिए था, क्योंकि गेंद के स्टंप के ऊपर जाने की कोई संभावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) पर बहुत अधिक निर्भर हैं, जो न्यूजीलैंड टीम में नए हैं। आप वास्तव में इसके लिए कप्तान को दोष नहीं दे सकते हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा कि इससे मैच का संतुलन न्यूजीलैंड टीम के पक्ष में झुक सकता था