IPL 2021: इस शॉट के चक्कर में खुद को चोटिल कर बैठे स्टीव स्मिथ, जमकर MEMEs हुए वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 14वे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को खेलने का मौका मिला। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) चोटिल होने के चक्कर में यह मैच नहीं खेल पाए और उनकी जगह स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को प्लेइंग XI में जगह मिली।
Steve Smith looking up at Joe Root in the ICC Test Batting rankings pic.twitter.com/SYWfonrD0J— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) September 28, 2021
जानकारी के लिए बता दे की स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ मिलकर पारी का आगाज किया और दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी निभाई। स्मिथ 39 रन बनाकर लॉकी फर्गसुन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आउट होने से ठीक पहले ऐसा कुछ किया, जिसको लेकर उन पर सोशल मीडिया पर काफी MEMEs बन रहे हैं। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे।
Steve Smith is so good he just plays the ball lying down now pic.twitter.com/VEeOUv4sCt— Tom Carpenter (@Carpo34) September 28, 2021
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पारी का 13वां ओवर था और KKR की ओर से तेज गेंदबाज फर्गसुन गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में खुद को चोट लगा बैठे। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) स्कूप शॉट लगाने के चक्कर में गेंद अपनी ही जांघ पर मार बैठे और इसके बाद मैदान पर ही लेट गए। मैदान पर उनके लेटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।