logo

IPL 2022: अश्विन ने बताया, उनके अलावा किस खिलाड़ी को रिटेन नहीं करेगी दिल्ली

 
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले संकेत दिए हैं कि उन्हें और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा। बता दे की IPL की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी या फिर अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस बीच दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को नीलामी से पहले उन 3 खिलाड़ियों को चुनने की परमिशन होगी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया है।
R. Aswin
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल में अपलोड एक VIDEO में कहा, 'मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया जाएगा। मैं भी नहीं हूं। अगर मुझे रिटेन किया जाना होता तो अभी तक बता दिया गया होता। आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 2019 से पहले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ जुड़ गए थे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 7.55 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए। वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बात करें तो वो साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे। 
R. Aswin
बता दे की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उन्हें नीलामी में 2.6 करोड़ करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL 2019 में उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। आईपीएल 2020 में उनकी कप्तानी में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों हार मिली थी। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से 86 पारियों में बल्लेबाजी की है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इसमें 16 अर्धशतकों के साथ 31.7 की औसत से 1916 रन बनाए हैं।