logo

IPL 2022: अब से कुछ देर में होगा IPL की 2 नई टीमों का ऐलान, ये दो शहर सबसे आगे

 
स्पोर्ट्स डेस्क . BCCI अब से कुछ ही देर में IPL की दो नई टीमों की घोषणा करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही प्रत्येक फ्रेंचाइजी से 7000 करोड़ रुपए से 10,000 करोड़ रुपए तक मिलने की उम्मीद है। 22 कंपनियों ने 10 लाख रुपए के निविदा (टेंडर) दस्तावेज लिए हैं।
 जानकारी के लिए बता दे की नई टीमों के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपए रखा गया है। अभी तक अहमदाबाद (Ahmedabad) और लखनऊ (Lucknow) टीम का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। और ऐसा माना जा रहा है इन दो शहरों से ही IPL की दो नई टीम हो सकती है। गौतम अडानी (Gautam Adani) और उनके अडानी समूह से अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने की उम्मीद है। 
बता दे की अरबपति संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के आरपीएसजी समूह (RPSG group) को भी एक नई फ्रेंचाइजी के लिए गंभीर बोली लगाने की उम्मीद है। IPL में दो नई टीमों की बोली लगाने में अहमदाबाद और लखनऊ का दावा मजबूत नजर आ रहा है।