logo

IPL 2022: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल को रिटेन नहीं करेगी मुंबई, इस टीम से खेल सकते है यह दोनों भाई!

 
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL की 8 पुरानी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा करेगी। लगभग सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बना ली है, लेकिन फिलहाल यह लिस्ट आउट नहीं हुई है। 
India
Pandya
इस बीच, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) अब IPL के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए नहीं खेलेंगे बल्कि किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को रिटेन नहीं करेगी। पांड्या ब्रदर्स ने गेंद और बल्ले से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कई मैच जिताए हैं, लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी से इनका रास्ता अलग होने वाला है।
Pandya
रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद से खेलते नजर आ सकते हैं। दोनों भाई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन कर सकती है। उनके अलावा रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में ईशान किशन का नाम भी शामिल है