logo

कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाले माही आज जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी

 

बेस्ट फिनिशर, बेस्ट क्रिकेटर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट कप्तान और भी नाजाने कितना कुछ अपने अंदर समेटे हमेशा ही आगे बढ़ते रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी। माही ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका योगदान कभी कोई नहीं भूला सकता।

छोटी-छोटी गलियों में छोटे से बल्ले से खेलने वाले माही आज दुनियाभर के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं। धोनी ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताते हुए सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि काफी शोहरत भी कमाई और आज माही एक लग्जरी लाफ जीते हैं। तो चलिए आपको महेंद्र सिंह धोनी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाले माही आज जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी

रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 में भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था। आखिरी गेंद पर धोनी के बल्ले से निकला वो सिक्स हर किसी को याद है, क्योंकि इसी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। माही को बेस्ट फिनिशर के तौर पर भी जाना जाता है। बल्लेबाजी करते हुए उनके दिमाग में रनों की गणना किसी केलकुलेटर से भी तेज चलती है, और वो अपने अंदाज से खेलते हुए मैच जिताकर ही दम लेते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी को मैच फीस के तौर पर एक करोड़ रुपये मिलते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई के मुताबिक, जो खिलाड़ी ग्रेड ए में आता है, उसकी सैलरी इतनी होती है और माही इस सूची में आते थे। कुल मिलाकर माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले तक करोड़ों रुपये क्रिकेट खेलकर कमाए। माही के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके फैंस काफी निराश हुए थे, लेकिन धोनी हमेशा से ही दूसरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं।

भले ही माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन अब भी वो आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, माही आईपीएल में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाले क्रिकेटर भी बन चुके हैं। चेन्नई से कॉन्ट्रेक्ट बढने से पहले माही की कुल कमाई 137 करोड़ थी, लेकिन कॉनट्रेक्ट बढ़ने के बाद ये कमाई 150 करोड़ हो गई है।


महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा महंगे ब्रांड्स के विज्ञापन के जरिए भी कमाई करते हैं। 20 सितंबर 2016 तक धोनी के पास 20 से ज्यादा ब्रांड्स थे, जिनसे वो 195 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाते हैं। वहीं, इसके बाद उन्होंने कई ब्रांड्स को छोड़ा और कई नए ब्राडंस से जुड़े भी थे। इसके अलावा धोनी सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई करते हैं।

कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाले माही आज जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी


बात धोनी के घर की करें, तो मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी अपने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के संग रांची में रहते हैं। यहां उनका आलीशान घर ‘कैलाशपति’ है, जहां वो साल 2017 में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले तक वो रांची के ही ‘हार्मु हाउसिंग’ के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे। वहीं, पिछले दिनों साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनका मुंबई में भी एक घर बन रहा है।

माही लग्जरी व महंगी कारों और बाइक के काफी शौकीन हैं। उनके पास हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी कई लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है। इन सभी की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा धोनी के पास कई महंगी बाइक भी हैं। इसमें Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फेटबॉय, कावासाकी निंजा एच2 जैसी कई अन्य महंगी बाइकें शामिल हैं। इसके अलावा माही के पास यमाहा आरडी350 भी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि ये उनकी पहली बाइक है।


ये बात भी सभी जानते हैं कि माही को फुटबॉल से काफी लगाव है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वे इंडियन सुपर लीग में चेन्नई एफसी और प्रो कबड्डी लीग में रांची रेस के मालिक हैं। धोनी का झारखंड में माही रेजीडेंसी के नाम से होटल भी है। वहीं, धोनी की नेट वर्थ की बात करें, तो ये कोई 111 मिलियन डॉयर यानी आठ अरब 35 करोड़ रुपये के असापस है।