व्हाइट टी-शर्ट में विराट कोहली ने ली अनुष्का शर्मा संग सेल्फी
Nov 21, 2021, 14:00 IST
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट से मिले इस ब्रेक में अपना ज्यादातर समय परिवार संग बिता रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के लिए प्यारी बात भी लिखी है।
My rock ❤️ pic.twitter.com/NaUWrG8US7
— Virat Kohli (@imVkohli) November 21, 2021
बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां अनुष्का बेहद ही प्यारा सा मुंह बनाकर क्यूट पोज दे रही हैं, तो वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) अजीब सा लुक दे रहे हैं।
My rock ❤️ pic.twitter.com/NaUWrG8US7
— Virat Kohli (@imVkohli) November 21, 2021
बता दे की इस फोटो को शेयर करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने इसके कैप्शन में लिखा, 'माय रॉक।' विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का यह फोटो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो पर फैन्स की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक घंटे में ही इसे 32 लाख से ज्यादा लोग अब तक लाइक कर चुके हैं।