logo

क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? कार्तिक ने जर्सी को लेकर किया Troll

 
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में 8 नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। बता दे की दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल IPL से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी। BCCI ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए इच्छुक पार्टियों से बोलियां मांगी गई हैं क्योंकि यह अगले साल की खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) से पहले इस बारे में जानकारी लेना जरूरी है। 


Dinesh

ऐसी खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी नई IPL फ्रेंचाइजी टीम के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने जर्सी को लेकर इन दोनों को ट्रोल किया है।


 

आउटलुक मीडिया की खबर के अनुसार आपको बता दे की दीपिका और रणवीर भी नई टीम दो टीमों के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर रिऐक्ट करते हुए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने ट्विटर पर लिखा, 'उस टीम की जर्सी मजेदार होगी।' दरअसल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसको लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। इसी को लेकर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इन दोनों को ट्रोल किया है।