logo

World Cup 2023: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत वर्ल्ड कप भी जीतेगा? मुंबई इंडियंस ने बताया कनेक्शन

 

pc: abplive.com

बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 मिशन ने बुधवार को पूर्व निर्धारित समय पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं। मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम ने अब चंद्रयान-3 को आईसीसी विश्व कप 2023 से जोड़ दिया है।

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे चंद्रयान में भारत की सफलता के बाद वे इस बार विश्व कप भी जीतेंगे। इससे पहले 2019 में भारत के चंद्रयान-2 मिशन को झटका लगा था और साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप (2019) सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 21 रन से हार गई थी।  अब मुंबई इंडियंस ने सुझाव दिया है कि जिस तरह चंद्रयान-3 सफल हुआ, उसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में भी सफल हो सकती है।

i

विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा

बता दें कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मैच न्यूजीलैंड और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बीच भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। विश्व कप फाइनल 19 नवंबर को होना है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास एशिया कप जीतने का भी मौका होगा. 30 अगस्त से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप होगा। एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत इस बार एशिया कप और विश्व कप दोनों में जीत हासिल कर पाता है या नहीं।