logo

Net Worth: तीन सौ करोड़ से अधिक है रोहित शर्मा की कुल संपत्ति, पास में हैं ये महंगी कारें, जानें ये रोचक बातें

 

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आज हम आपको पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

espncricinfo

खबरों के अनुसार, रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर यानी 330 करोड़ रुपए है। क्रिकेट उनकी आय का प्राथमिक स्रोत है, जिसमें बीसीसीआई, आईपीएल फे्रंचाइजी मुंबई इंडियंस से वेतन और विभिन्न टूर्नामेंटों से मैच फीस शामिल है। उनकी मासिक आय 2.5 करोड़ रुपए से अधिक है।

espncricinfo

यानी वे साल के 30 करोड़ करते हैं। उन्होंने बीसीसीआई से सालाना 7 करोड़ और आईपीएल से 16 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। विज्ञापन के लिए वह सात करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। उनका मुंबई में एक लक्जरी डिजाइनर घर है, जिसकी मौजूदा कीमत 30 करोड़ रुपए है। उनके पास  बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कारें हैं। 
 

PC:  jagran,espncricinfo