logo

ICC T20 World Cup: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि

 

खेल डेस्क। अगले महीने से आईसीसी टी20 विश्वकप शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित शर्मा के पास भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 क्रिकेट में विश्व चैम्पियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। टीम इंडिया ने पिछले 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है।

ऐसे में रोहित शर्मा इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। वह टीम इंडिया की ओर से 9वीं बार टी20 विश्व कप खेलने वाले क्रिकेटर बनेंगे। भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप जीता था।

रोहित शर्मा इस टीम का हिस्सा थे। इसके बाद रोहित शर्मा हर टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। अब ये उनका नौवां संस्करण होगा। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत की ओर से महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह छह-छह बार विश्व कप खेल चुके हैं।

PC: espncricinfo